फोटो :: हसन-हुसैन की शहादत दिवस पर निकाला गया ताजिया जुलूस
कैमूर। हसन-हुसैन की शहादत को ले कर मनाए जाने वाले शोक पर्व मोहर्रम पर जिला मुख्यालय सहित
कैमूर। हसन-हुसैन की शहादत को ले कर मनाए जाने वाले शोक पर्व मोहर्रम पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल थे। ताजिया जुलूस नगर भ्रमण के बाद अहले सुबह कब्रिस्तान में पहलाम किया गया।
बता दें कि इस्लाम को बचाने को ले कर नबी के नवासे हसन हुसैन को करबला में मौत के घाट उतार दिया था। जो मोहर्रम की दसवीं तारीख को शोक पर्व के रूप में मनाया जाता है। मोहर्रम को ले कर दोपहर में नगर के लगभग ढाई दर्जन से ऊपर ताजियों का काफिला नबाबी मुहल्ला के सदर ताजिया के साथ मिलन को पहुंचा। जहां से सदर ताजिया के अगुआई में ताजिया जुलूस नगर में निकाला गया। जो नगर के पुराना चौक बाजार होते हुए कचहरी पथ में पटेल चौक पहुंचा। ताजिया जुलूस में काफी संख्या में नौजवान काफिला में परंपरागत हथियारों के साथ करतबबाजी का भी प्रदर्शन कर रहे थे। नगर कि विभिन्न ताजिया कमेटियों के अखाड़े भी करतबबाजी में शामिल थे। पूरे भ्रमण क्षेत्र में जुलूस देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। जिसमें ¨हदू और मुसलमान दोनों धर्म के लोग शामिल थे। आलम यह था कि जुलूस देखने के लिए विभिन्न पथों के मकानों की छत पर महिलाओं और किशोरियों का भी जत्था जमा हुआ था। नगर भ्रमण के बाद संध्या होते- होते सभी ताजिया वापस अपने-अपने चौक पर जा कर बैठ गए। जिसके बाद देर रात्रि ताजियों का काफिला एक बार फिर नगर के एकता चौक से प्रस्थान कर नगर भ्रमण पर निकला। सुबह होते- होते सभी ताजिया हवाई अड्डा स्थित कब्रिस्तान पहुंचा। जहां से पहली तारीख को उठाई गई मिट्टी को वापस कब्रिस्तान में सुपुर्द करते हुए फातिया पढ़ कर पहलाम किया गया। इसके पूर्व शनिवार की रात्रि भी नगर के सभी ताजिया अपने चौक से उठ कर सदर ताजिया के पास पहुंच कर मिलन किए। मिलन के बाद ताजिया रात्रि में ही वापस अपने- अपने चौक पहुंच गए।
इधर नगर में ताजिया जुलूस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा नगर के एकता चौक पर एक मंच का स्थापना कर स्वच्छता अभियान के बैनर के साथ लोगों से शांति और सछ्वाव बनाने की अपील भी की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को ले कर डीएम राजेश्वर प्रसाद ¨सह, एसपी हरप्रीत कौर, एसडीएम ललन प्रसाद आदि को भी नगर भ्रमण करते देखा गया। जगह जगह पर सुरक्षा बल भी बड़ी संख्या में तैनात किए गए थे।