विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुमित्रा देवी जयंती समारोह 25 को

By Edited By:
Published: Wed, 07 Sep 2016 02:52 AM (IST)

कैमूर। कांग्रेस सरकार में प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी का जयंति समारोह जिला कांग्र

News Article Hero Image

कैमूर। कांग्रेस सरकार में प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी का जयंति समारोह जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसे ले कर मंगलवार को मुख्यालय के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में भभुआ प्रखंड कमेटी की बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरफराज आलम तथा संचालन भभुआ प्रखंड के अध्यक्ष संजय चौबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस सरकार की पहली महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी के 25 सितम्बर को मनाये जाने वाले जयंती समारोह को सफल बनाने को ले कर उसकी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से लग जाने की भी अपील की गयी। बैठक में नव निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में अशोक कुमार पांडे, संजय पासी, सैयद नफीसुदीन, दीननाथ सिंह, राजीव रंजन पांडे, सुदर्शन राम, विजय शंकर तिवारी, सत्येन्द्र प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, कुबेर राम, सत्यनरायण पांडे आदि सहित अन्य शामिल थे।