विदामनचक गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
भारत के सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई उंचाईयों को छुने के लिए अग्रसर है। सड़क स्वास्थ्य व शिक्षा सिचाई के लिए केंद्र सरकार प्रयत्नशील है।
भारत के सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई उंचाईयों को छुने के लिए अग्रसर है। सड़क स्वास्थ्य व शिक्षा सिचाई के लिए केंद्र सरकार प्रयत्नशील है। यह बातें गुरुवार को प्रखंड के विदामनचक गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने कही। वे निमिया बाबा स्थान के पास आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारा भारत सशक्त भारत बन गया है। पूर्व में राजनीतिक पार्टियां केवल राजनीति की रोटी सेंकती रही। लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने 370 को खत्म कर कश्मीर को आजाद किया। जिससे 70 साल का लगा जंग खत्म हो गया। उन्होंने ग्रमीणों द्वारा उठाए गए सड़क व स्कूल में शिक्षकों की समस्या को भी गंभीरता से लिया तथा आश्वस्त किया कि यह समस्या हर हाल में दूर होगी। शिक्षकों की कमी को दूर किया जा रहा है। बाबा स्थान का चबूतरा व स्कूल में हैंडपंप के अलावा गांव को जाने वाली सड़क का निर्माण कराने का भरोसा दिया। विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद तीन बड़ी सिचाई की परियोजनाएं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है। आगत अतिथियों को भाजपा नेता त्रिपुरारी चौबे द्वारा अंगवस्त्र से समानित किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त फौजी मुद्रिका चौबे तथा संचालन राजीव चौबे ने किया। समारोह को जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर चौबे, प्रवक्ता श्रीकांत तिवारी, धनुषधारी सिंह, उपेंद्र चौबे, अनिल चौबे आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अंगद चौबे, प्रहलाद चौबे, बच्चन चौबे, शिवधनी कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू प्रजापति आदि लोग मंचासीन रहे।