कर्मनाशा बॉर्डर पर पदाधिकारियों की तीन शिफ्ट में होगी ड्यूटी
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के दौरान बा
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के दौरान बाहर में फंसे हुए मजदूर, छात्र अपने गृह जिला पहुंचाएं जा रहे हैं। इसी क्रम में कर्मनाशा बॉर्डर पर प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। कर्मनाशा बॉर्डर पर लगातार प्रवासियों के आगमन में कमी आ रही है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कर्मनाशा बॉर्डर से सभी संबंधित सभी आदेशों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान जिले के सीमा में अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोकने का काम किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी तय कर दी गई है। प्रवासियों के कम संख्या में आने के कारण रेल सेवा भी बंद कर दी गई है। अब प्रवासियों को बस के माध्यम से उनके गृह जिला भेजा जाएगा। बता दें कि अब तक 47 ट्रेन के माध्यम से प्रवासियों को उनके गृह जिला भेजा गया है। गुरुवार को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से अंतिम ट्रेन 11 प्रवासियों को लेकर गई।