राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम व सीएम का पुतला फूंका
प्रखंड के राजद किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, मंहगाई, सूखा का लाभ किसानों को देने के लिए चांद बाजार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करते समय राजद व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करते हुए राजद किसान प्रकोष्ठ के अर्जुन ¨सह आदि ने कहा कि चांद के सूखाग्रस्त क्षेत्र में किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
प्रखंड के राजद किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, मंहगाई, सूखा का लाभ किसानों को देने के लिए चांद बाजार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करते समय राजद व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करते हुए राजद किसान प्रकोष्ठ के अर्जुन ¨सह आदि ने कहा कि चांद के सूखाग्रस्त क्षेत्र में किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जानबूझ कर किसानों को सूखे के लाभ से वंचित किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के मिलने वाले अनुदान में कटौती किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुतला दहन में अर्जुन ¨सह, श्याम लाल यादव, सामु ¨सह, सत्येन्द्र यादव आदि लोगों ने भाग लिया।