राजद की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
नगर के मुसाफिर खाना में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्य तिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी ने किया।
नगर के मुसाफिर खाना में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्य तिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी ने किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसके तहत धान खरीद समर्थन मूल्य पर हमेशा 15 नवंबर से शुरू होता था। लेकिन अभी तक एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया। अगर 15 दिसंबर से धान की खरीद नहीं शुरू हुई तो राजद सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा। धान खरीद का लक्ष्य जिले में बढ़ाया जाए। माह जून-जुलाई की अपेक्षा उर्वरक के मूल्यों में वृद्धि हुई है। किसानों की समस्या सुलझने की बजाए उलझते जा रही है। इसके अलावा बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में भोलानाथ ¨सह, सच्चिदानंद ¨सह, बबन लाल श्रीवास्तव, ददन ¨सह यादव, अवधेश ¨सह कुशवाहा, बनारसी ¨सह यादव, इस्लाम अंसारी, कमर खां सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।