पूर्व में निरस्त राशन कार्डों की पुन: हो समीक्षा: आपूर्ति सचिव
कैमूर। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी राशन की दिक्कत नहीं हो इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति सचिव पंकज पाल ने जिले के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की।
कैमूर। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी राशन की दिक्कत नहीं हो इसको लेकर सरकार पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति सचिव पंकज पाल ने जिले के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाद्यान्न वितरण व कार्ड के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार खाद्यान्न आपूर्ति सचिव ने कहा कि पूर्व में जिन राशन कार्ड को जांच के क्रम में निरस्त किया गया है उन राशन कार्डों की पुन: समीक्षा की जाए। समीक्षा में देखा जाए कि मामूली त्रुटि होने पर राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं तो उनकी त्रुटियां दूर कर राशन कार्ड को पुन: बनाए जाने का कार्य प्रारंभ किया जाए। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में चलाए गए जांच अभियान में बहुत से ऐसे राशन कार्डधारी थे जिनका आधार से लिक नहीं हो पाया था। साथ ही आवेदन में भी त्रुटि होने के कारण राशनकार्ड निरस्त होने के मामले प्रकाश में आए थे। निरस्त किया गया राशन कार्डों के मामले में आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन प्राप्त किए गए थे। प्राप्त आवेदन के आलोक में सचिव ने समीक्षा कर राशन कार्ड बनाए जाने के संबंध में पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में मुख्य सचिव ने भी कोरोना वायरस के संबंध में पदाधिकारियों से लॉकडाउन के दौरान की गई विधि व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की। वीसी में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ जन्मेजय शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां शिव कुमार राउत सहित अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।