Move to Jagran APP

मुंडेश्वरी धाम में 38 वां सहस्त्रचंडी महा रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू

देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में विख्यात भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पवरा पहाड़ी की श्रृंखला पर स्थित माता मुंडेश्वरी के धाम में रविवार से सहस्त्रचंडी महा रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:46 PM (IST)
मुंडेश्वरी धाम में 38 वां सहस्त्रचंडी महा रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू
मुंडेश्वरी धाम में 38 वां सहस्त्रचंडी महा रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू

देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में विख्यात भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के पवरा पहाड़ी की श्रृंखला पर स्थित माता मुंडेश्वरी के धाम में रविवार से सहस्त्रचंडी महा रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू हुआ। बता दें कि माता मुंडेश्वरी के धाम में सबसे पहले स्व. राज मोहन उपाध्याय के द्वारा 38 वर्ष पूर्व यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। जो आज भी सरस्वती पूजा के दिन यानी बसंती नवरात्र प्रारंभ के दिन से आरंभ होता है। आयोजित यज्ञ के कार्यकर्ता मंटू शुक्ला ने बताया कि महारुद्राभिषेक यज्ञ में 30 विद्वान ब्राम्हण भाग लेते हैं। जो 10 से लेकर 19 फरवरी तक लगातार चलेगा। साथ ही प्रतिदिन माता मुंडेश्वरी के गर्भ गृह में स्थित चतुर्मुखी महादेव का रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोजित यज्ञ के आचार्य गोपाल प्रसाद जी व यजमान जगदंबा प्रसाद हैं तथा यज्ञ के अध्यक्ष भगवती उपाध्याय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजित यज्ञ में 12 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रवचन आदि कई कार्यक्रम निश्चित किया गया है। बताया जाता है कि रविवार को यज्ञ पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ। बता दें कि सहस्त्रचंडी महारुद्रा यज्ञ के पहले दिन धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक ¨सह के नेतृत्व में माता मुंडेश्वरी की प्रतिमा व मंदिर को विभिन्न तरह के सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था। साथ ही यज्ञ मंडप के आस-पास साफ-सफाई तथा यज्ञ कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके मद्देनजर सचिव ने हर सुविधा देने का भरपूर प्रयास किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.