चुनाव की घोषणा होते ही बिखर जाएगा एनडीए : अली अनवर
16 दिसंबर को कैमूर में लोकतांत्रित जनता दल की आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी का जायजा लेने कैमूर पहुंचे पूर्व सांसद अली अनवर ने रविवार को शेरशाह सूरी परिसदन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में किसान, युवा, पूरी तरह से परेशान हैं।
16 दिसंबर को कैमूर में लोकतांत्रित जनता दल की आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी का जायजा लेने कैमूर पहुंचे पूर्व सांसद अली अनवर ने रविवार को शेरशाह सूरी परिसदन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में किसान, युवा, पूरी तरह से परेशान हैं। किसानों को जहां उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है वहीं अन्य चीजों के मूल्य में वृद्धि हो रही है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को लोकतांत्रित जनता दल की लोकतंत्र बचाओ रैली भभुआ के नगरपालिका मैदान में होगी। जिसमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अब एनडीए से मोह भंग की प्रक्रिया तेज हो गई है। किसान, मजदूर, उद्योग धंधे नोटबंदी से पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। नोटबंदी के चलते युवाओं को रोजगारसृजन की रोक लग गई है। केंद्र व बिहार सरकार की विफलता से तेजी से अपराध बढ़ रहा है। एनडीए के साथ बिहार सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सबका विकास सबका साथ करने वाले एनडीए स्वयं घटक दलों को लेकर चलने में विफल है। चुनाव की घोषणा होते ही एनडीए में विखराव होगा। प्रेसवार्ता के बाद पूर्व सांसद लोकतंत्र बचाओ रैली को जिले के विभिन्न पंचायतों के में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर लोकतांत्रित जनता दल के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह यादव, शिवमूरत ¨बद, पसमांदा मुस्लिम समाज के वरीय नेता मुख्तार अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।