11वें दिन भी हड़ताल पर रहे शिक्षकेतर कर्मी
सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन मे।
कैमूर। सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को 11 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। धरना स्थल पर कर्मचारियों के समर्थन में प्रधानाचार्य डॉ. एस. एन. लाल भी देखे गए। इस संबंध में कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कॉलेज के समस्त कार्य को ठप कर दिया है। बता दें कि इन मांगों के बारे में एक समझौता मई माह में हुआ था। जिसके बाद कर्मचारी काम पर वापस आ गए। लेकिन समझौता के उपरांत भी इतने माह के बाद एक भी मांग पूरा नही हो सका। तब विवश होकर कर्मचारी पुन: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बता दें कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल का मुख्य मांग एसपी/एमसीपी का बकाए का वेतन का भुगतान जो 61.50 करोड़ रुपये का भुगतान आज तक नही हो पाया हैं।जब कि बिहार के आठ विश्वविद्यालय में इस राशि का भुगतान विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा कर दिया जा गया है। कर्मचारियों का प्रमोशन, सेवा सम्पुष्टि, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, पूर्ण वेतन का भुगतान सहित कुल 12 सूत्री मांगों पर आज तक विश्व विद्यालय की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। कर्मचारियों के संरक्षक भोलानाथ ¨सह ने कहा कि जब तक मांग से संबंधी अधिसूचना जारी नही हो जाती है और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नही हो जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर जिला सचिव सत्येन्द्र कुमार, इकाई अध्यक्ष विनोद वर्धन, अवधेश कुमार, रामअशीष राम, प्रदीप कुमार ¨सह, जयप्रकाश ¨सह, लक्ष्मी कुमारी, बगेदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।