खुले में शौच नहीं करने का दिलाया संकल्प
स्थानीय प्रखंड के कोटा पंचायत में लोगों को खुले में शौच नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। बीडीओ ने बताया कि घर घर शौचालय निर्माण का अभियान प्रखंड में अंतिम चरण में है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं।
स्थानीय प्रखंड के कोटा पंचायत में लोगों को खुले में शौच नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि घर घर शौचालय निर्माण का अभियान प्रखंड में अंतिम चरण में है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। उनके विचारों को बदलने की जरूरत है। पंचायत के लोगों को जिले के कई पदाधिकारियों द्वारा जागरूक भी किया जा चुका है। अब शौचालय की प्रोत्साहन राशि भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है। जिन लोगो ने शौचालय बनवाए हैं। उनका भुगतान जरूर होगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पति संजय पासवान, पंचायत के मुखिया, कई पैक्स अध्यक्ष और ग्रामीण लोग उपस्थित थे।