Move to Jagran APP

Navaratri 2022: मोहनियां चांदनी चौक पर बने पंडाल में दिखेगी बंगाल के दुर्गापुर मंदिर की झलक

रोहतास के संतोष कुमार के नेतृत्व में कलाकार मूर्ति निर्माण कार्य में लगे हैं। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया बन रहा है।

By Ravindra Nath BajpaiEdited By: Umesh KumarPublished: Tue, 20 Sep 2022 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 04:27 AM (IST)
Navaratri 2022: मोहनियां चांदनी चौक पर बने पंडाल में दिखेगी बंगाल के दुर्गापुर मंदिर की झलक
नवरात्रि 2022। चांदनी चौक के पास बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल।

मोहनियां, जेएनएन। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है। पूजा समिति की देखरेख में नगर में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में कारीगर लगे हैं। इस वर्ष मोहनियां नगर के चांदनी चौक पर बने पंडाल में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मंदिर की झलक दिखेगी। चार शेरों पर सवार मां दुर्गा के नव रूपों का दर्शन होगा। यह पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

loksabha election banner

महावीर युवा क्लब सह दुर्गा पूजा समिति अंवारी द्वारा 45 वर्षों से यहां मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पंडाल में मां दुर्गे के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।यहां माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। महिला व पुरुष दर्शनार्थियों के लिए माता के दर्शन हेतु अलग- अलग व्यवस्था की जाती है।

रोहतास के कलाकार कर रहे मूर्ति निर्माण 

रोहतास के संतोष कुमार के नेतृत्व में कलाकार मूर्ति निर्माण कार्य में लगे हैं। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया की इस वर्ष पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया बन रहा है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

मां दुर्गे और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण रोहतास के संतोष कुमार व उनके सहयोगी कर रहे है। चांदनी चौक के चारों तरफ आकर्षक ढंग से सजावट होगी। शाम ढलते ही सड़कें रंग बिरंगी रोशनी से गुलजार हो जाएंगी। चांदनी चौक नगर का व्यस्ततम इलाका है। इस वजह से पंडाल में समिति के सदस्य काफी चौकस रहते हैं।

समिति के सदस्य- अध्यक्ष-सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष- बाढू सिंह, सचिव-विनोद कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष-तुलसी गुप्ता सहित सभी सदस्य पूरी तन्मयता के साथ पूजा व्यवस्था में जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.