वृद्ध की कर दी हत्या
जिले के नुआंव प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बुधवार की रात एक वृद्ध की पटिया से मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
भभुआ। जिले के नुआंव प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बुधवार की रात एक वृद्ध की पटिया से मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की सुबह जब परिजन देखे तो वृद्ध का शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के स्वॅ. शिवपूजन ¨सह के 65 वर्षीय पुत्र बैजनाथ ¨सह कुशवाहा बुधवार की रात घर के बगल में सोए थे। इसी दौरान किसी के द्वारा पटिया से मार कर उनकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में पूछे जाने पर कुढ़नी थानाध्यक्ष दीवाकर प्रसाद ने बताया कि बैजनाथ कुशवाहा का शव जहां वे सोए थे वहीं था। लेकिन पूरा ब्लड फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा किसी पर न शक किया जा रहा है और न किसी प्रकार की कोई दुश्मनी होने की बात कही जा रही है। परिजनों ने बताया कि उनकी एक आंख खराब थी और वे डंडा के सहारे चलते थे।
बता दें कि बैजनाथ कुशवाहा के दो लड़का और दो लड़की हैं। जिसमें एक लड़का बंगलौर में रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले की वास्तविकता के बारे में पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस कारण से उक्त वृद्ध की हत्या की गई है।
----
इंसेट-
बनारस अस्पताल से छुट्टी मिली, रास्ते में हो गई महिला की मौत
जासं, भभुआ: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी तेतरा देवी की मौत गुरुवार की सुबह उस समय हो गई जब बनारस के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उसे घर ला रहे थे। रास्ते में हुए इस हादसे के बाद साथ में रहे परिजन काफी घबरा गए। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल भभुआ ले आए। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि तेतरा देवी बीते 11 सितंबर को अपने भतीजा अर¨वद कुमार के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। इसी दौरान मोहनियां थाना क्षेत्र के दसौती नहर के पास सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया था। गुरुवार की भोर में बनारस बीएचयू के चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई।