विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित को लोगों ने पीटा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 02 Oct 2019 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:28 AM (IST)

भभुआ नगर के हवाई अड्डा मार्ग में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित को लोगों ने पीटा
नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित को लोगों ने पीटा

भभुआ नगर के हवाई अड्डा मार्ग में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपित को मौके पर ही लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। घटनस्थल से चार खोखा, एक जिदा कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद हुआ। युवक की मौत की जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद सदर अस्पताल परिसर को बंद कर दिया गया। मृतक थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी पृथ्वीपाल सिंह का पुत्र माधव सिंह बताया जाता है। वहीं घायल आरोपित भभुआ नगर के वार्ड दस निवासी बदरूद्दीन राइन का पुत्र शाहिद राइन बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, भभुआ नगर के हवाई अड्डा मार्ग में लगभग तीन बजे माधव व शाहिद के बीच पूर्व की रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच बकझक होने की बात बताई गई। इसी को लेकर बुधवार को अपने गांव सिकठी जा रहे माधव सिंह पर शाहिद ने गोली चला दी। उसके पेट में दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। वहीं गोली मारने के आरोपी शाहिद राइन को भी मौके पर ही लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। पुलिस दोनों को घायलों करे लेकर सदर अस्पताल पहुंची। तत्काल गोली लगने से गंभीर हालत में माधव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जिसकी वाराणसी जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। वहीं लोगों दबाव के कारण रेफर किए गए शाहिद का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।