परिवहन मंत्री ने की मां मुंडेश्वरी की पूजा अर्चना
मंगलवार को देश के अति प्राचीन आदि शक्ति के रूप में विख्यात जिले के भगवानपुर प्रखंड की रामगढ
मंगलवार को देश के अति प्राचीन आदि शक्ति के रूप में विख्यात जिले के भगवानपुर प्रखंड की रामगढ़ पंचायत अंतर्गत पवरा पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता मुंडेश्वरी के धाम पहुंच कर परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने पूजा अर्चना की। परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो उस समय एससी-एसटी कल्याण मंत्री थे। वे उसी समय से मां मुंडेश्वरी के धाम में हमेशा दर्शन पूजन करने आया करते थे। परिवहन मंत्री का पूजन राधे पांडेय व मुकेश पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कराया। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था में भगवानपुर थानाध्यक्ष रविकांत, बीडीओ मयक कुमार ¨सह के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। हालांकि चल रहे शारदीय नवरात्र में बीच-बीच में वीआईपी दर्शनार्थियों के आ जाने से कतार में खड़े हजारों लोगों को घंटों मां के दर्शन को इंतजार करना उनकी मजबूरी हो जा रही है।