स्कूलों में गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित
बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्व प्रथम सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी को याद कर उन्हें नमन किया गया।
बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्व प्रथम सभी विद्यालयों में महात्मा गांधी को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस क्रम में महाबल भृगुनाथ उच्च विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था स्वच्छता। प्रतियोगिता विद्यालय के प्रभारी एचएम धर्मेंद्र चौबे के देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संदीप कुमार मौर्य, दूसरा स्थान जूही कुमारी व तीसरा स्थान रौशन खरवार ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रामपुर प्रखंड के मईडाड़ गांव के स्कूल में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें बच्चों ने गांधी जी के संदेशों को भी लोगों के बीच बताया। गांधी जी की तरह बना छात्र को देख लोग काफी खुश थे। वहीं तीन छात्र गांधी जी के तीन बंदर की तरह आंख, कान व मुंह बंद कर प्रभात फेरी में शामिल थे। प्रभात फेरी में शिक्षक दीपक आनंद सहित अन्य शामिल थे। वहीं उच्च विद्यालय रूपपुर में भी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में महात्मा गांधी का भजन रघुपति राघव राजा राम आदि छात्र-छात्रा गाते चल रहे थे। प्रभात फेरी का नेतृत्व एचएम मो. फारूक अली व संचालन डॉ. कृष्ण सिंह ने किया। मौके पर अन्य शिक्षक उपस्थित थे।