Move to Jagran APP

बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति की टेंपो से गिरकर मौत

बताया जाता है कि बघैला एवं सलौंजा गांव के बीच सड़क पर टेंपो से गिर पड़े। सड़क पर गिरने से राम अवध पासवान को सिर में चोट लगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही स्वजनों को मिली कोहराम मच गया।

By Ravindra Nath BajpaiEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:46 AM (IST)
बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति की टेंपो से गिरकर मौत
बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति की टेंपो से गिरकर मौत

संवाद सूत्र, चांद: चांद बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति की बघैला व सलौंजा गांव के बीच टेंपो से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि सड़क पर गिरे व्यक्ति को दूसरा टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना शनिवार की दोपहर बाद की है। मृतक लसाढी गांव निवासी राम अवध पासवान पिता रामबृक्ष पासवान उम्र 45 बताए जाते हैं। वह टेंपो पर बैठ कर घर वापस लौट रहे थे।

loksabha election banner

बताया जाता है कि बघैला एवं सलौंजा गांव के बीच सड़क पर टेंपो से गिर पड़े। सड़क पर गिरने से राम अवध पासवान को सिर में चोट लगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही स्वजनों को मिली कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इफरान ने कहा कि स्वजनों के द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। बताया जाता है कि राम अवध पासवान के गिरने के बाद टेंपो लेकर चालक भाग गया। इसके बाद दूसरे टेंपो से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.