Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमा रहीं सात महिला प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से कुल 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कैमूर जिले में प्रथम चरण में चुनाव संपन्न कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:33 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:33 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में किस्मत 
अजमा रहीं सात महिला प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमा रहीं सात महिला प्रत्याशी

कैमूर। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से कुल 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कैमूर जिले में प्रथम चरण में चुनाव संपन्न कराया जा रहा है। इसके लिए आगामी 28 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि कैमूर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें 203 रामगढ़ विधानसभा, 204 मोहनियां विधानसभा, 205 भभुआ विधानसभा और 206 चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों का चुनाव किया जाता है। इन प्रत्याशियों का चुनाव करने के लिए कैमूर जिले में 1109469 कुल मतदाता है। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 581780 व महिला मतदाताओं की संख्या 527712 है। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्व से 1206 मतदान केंद्र बनाए जाते रहे हैं। इस बार कोविड-19 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सहायक मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इससे कैमूर जिले में कुल 488 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यानी कुल 1694 बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। जिले की तीन विधानसभा में महिला प्रत्याशी पुरुषों के समान भाग्य आजमा रही हैं। जबकि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से किसी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। यही नहीं इस विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में भी कोई महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए आगे नहीं आई है।

भभुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने महिला प्रत्याशी के रूप में रिकी रानी पांडेय को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बहुजन मुक्ति पार्टी ने डॉ. पूनम कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि मोहनियां विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल ने संगीता कुमारी को व रालोसपा ने श्वेता सुमन को चुनाव मैदान में उतारा है। स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में सोनी कुमारी भी चुनावी मैदान में हैं। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से पुष्पा देवी सपास से चुनाव लड़ रही है तो वही स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में रेणु देवी भी चुनावी मैदान में हैं।

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 142803 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 129599 हैं। वहीं अन्य तीन मतदाता है। इस तरह से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 272405 मतदाताओं की संख्या है।

वही अनुसूचित जाति सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र 204 मोहनिया में पुरुष मतदाताओं की संख्या 138091 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 124774 हैं। इसके अलावा तीन अन्य मतदाता है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या 262868 है।

वहीं भभुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुष मतदाता 139328 हैं जबकि 127066 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाता सात है। कुल 266401 मतदाता है। जबकि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र 206 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 161516 है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 146273 के अलावा कुल मतदाताओं की संख्या 30775 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.