VB-G RAM G योजना से कट सकता है आपका नाम, वरना तुरंत करा लें ये काम
कैमूर जिले में जीरामजी योजना के कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है, जिसके बिना वे योजना के लाभ से वंचित ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
जीरामजी योजना के कार्डधारियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य।
ई-केवाईसी न कराने पर योजना के लाभ से वंचित होंगे श्रमिक।
कैमूर में अभी भी 19,653 श्रमिकों का ई-केवाईसी लंबित।
जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले के सभी प्रखंडों में जीरामजी योजना के कार्डधारियों की ई-केवाईसी कराने वाले ही श्रमिक योजना का लाभ पा सकेंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी 11 प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जीरामजी योजना के 177355 कार्डधारी श्रमिक है। इन सभी की ई-केवाईसी हर हाल में किया जाना अनिवार्य है।
इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने वाले श्रमिकों को जीरामजी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी पूरा कराने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी भी 19653 श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण होना शेष है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी का उद्देश्य श्रमिक के आधार और जीरामजी से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करना है। ताकि पात्र लाभुक तक योजना पहुंचे।
श्रमिकों के आधार का सत्यापन का काम पूर्ण कर लिया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अधौरा प्रखंड में 16200, भभुआ में 30214, भगवानपुर में 11599, चैनपुर में 24001, चांद में 13240, दुर्गावती में 8868, कुदरा में 16997, मोहनियां में 17454, नुआंव में 11026, रामगढ़ में 10155, रामपुर में 17601 सक्रिय श्रमिक है। विभाग की जानकारी के मुताबिक 15 सितबंर तक जिले के सभी प्रखंडों के 157702 सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गई है। अधौरा प्रखंड में 13408, भभुआ 27414, भगवानपुर 10526, चैनपुर 21514, चांद 11775, दुर्गावती 7833, कुदरा 15215, मोहनियां 15565, नुआंव 9661, रामगढ़ 9292, रामपुर 15589 की ई-केवाईसी पूर्ण कर ली गई है। अब तक लंबित ई-केवाईसी श्रमिकों की संख्या अधौरा में 2792, भभुआ 2800, भगवानपुर 1073, चैनपुर 2487, चांद 1465, दुर्गावती 1035, कुदरा 1782, मोहनियां 1889, नुआंव 1365, रामगढ़ 953, रामपुर 2012 है।
