कैमूर-रोहतास की सीमा को तीन जगह किया गया सील
कैमूर। कोरोना को लेकर 21 दिनों का लॉकडाउन है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इसे अभी बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए अब लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराने के लिए सबार थाना की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है।
कैमूर। कोरोना को लेकर 21 दिनों का लॉकडाउन है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इसे अभी बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए अब लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराने के लिए सबार थाना की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती करते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रही है। वहीं लोग भी इस लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन कुछ लोग लॉकडाउन में भी किसी न किसी प्रकार का बहाना बनाकर बाहर निकल ही जा रहे हैं। कुछ लोग बाइक व साइकिल से घूमते नजर आते हैं। इसलिए रामपुर प्रखंड़ में कैमूर व रोहतास की सीमा को तीन जगहों पर पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दरअसल रामपुर प्रखंड में सबार थाने की पुलिस द्वारा दुर्गावती नदी पुल पर एवं अमाव गांव में बने नदी में पुल को कैमूर एवं रोहतास की सीमा पर सील कर दिया गया है। दूसरी जगह सबार गांव के किनारे दुर्गावती नदी में बने रास्ते को भी सील करा दिया गया है। ताकि कोई कैमूर से रोहतास की सीमा में नहीं जाए और न ही रोहतास से कैमूर की सीमा में ही आए। सबार थाना पुलिस द्वारा कैमूर रोहतास की सीमा दुर्गावती नदी पुल पर शानिवर की शाम एक बड़े पेड़ को गिरा कर सील कर दिया गया है। ताकि कोई भी वाहन या बाइक सवार इस रास्ते से कैमूर से रोहतास की तरफ न आ सके। वहीं दो पुलिस व एक चौकीदार की ड्यूटी भी यहां लगा दी गई है। हालांकि कैमूर सीमा से रोहतास की सीमा में बाइक से लोग नहीं आ-जा पा रहे हैं जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि शनिवर की शाम से कैमूर रोहतास की सीमा को सील कर दिया गया है। ताकि कोई भी वाहन या बाइक सवार नहीं प्रवेश कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि अमाव गांव के दुर्गावती नदी पुल को भी सील करा दिया गया है ताकि लॉकडाउन में उस रास्ते से भी कैमूर से रोहतास या रोहतास से कैमूर में कोई भी नहीं आए। जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक दोनों जिलों को जोड़ने वाली सीमा सील रहेगी। वहीं तीनों जगहों पर दो पुलिस कर्मी व एक चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है।