विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: कैमूर में सिर काट पहाड़ी पर फेंकी लाश, कई दिनों बाद कुएं से मिला सड़ा धड़; ऐसे हुआ आरोपी का राजफाश

Published: Thu, 18 Jan 2024 03:56 PM (IST)

बिहार के कैमूर में मदुरनी पहाड़ी के गड्ढे से युवती का धड़ से अलग एक शव बरामद किया गया था। ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता करते एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी। (जागरण फोटो)
प्रेसवार्ता करते एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, भभुआ (कैमूर)। बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदुरनी पहाड़ी के पास बीते 11 जनवरी को एक युवती का शव मिला था। जिसका सिर नहीं था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया।

मृत युवती चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर मिर्जा मोहल्ले के निवासी मीर शमीम अहमद की 21 वर्षीय पुत्री गुलबसा परवीन थी। इस मामले में हुई प्राथमिकी के बाद अनुसंधान में जुटी पुलिस ने युवती का सिर काट कर हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक चैनपुर प्रखंड के पठान टोली निवासी सलीम कुरैशी का पुत्र शमीम कुरैशी है। उसके पास से उसका और मृतका का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा युवती का सिर भी बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी।

कुएं से मिला युवती का शव

एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की रात में शमीम कुरैशी को पकड़ा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर युवती का सड़ा हुआ्े सिर भभुआ नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर के सामने खंडहरनुमा घर के अंदर कुएं से बरामद किया गया। इसके साथ ही चाकू, बाइक आदि भी बरामद किया गया।

क्यों की युवती की हत्या ?

एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में शमीम कुरैशी ने बताया कि वह और युवती एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। किसी दूसरे लड़के से प्रेम-प्रसंग का शक होने पर उसने युवती को बहला-फुसला कर बुलाया। उसे बाइक से मदुरना पहाड़ी में ले गया, जहां उसने युवती का सिर काट कर हत्या कर दी।

इसके बाद बैग में युवती का सिर लेकर भभुआ आया और चकबंदी रोड में जिस कोचिंग में पढ़ता था उसके बगल में ही कुएं में फेंक दिया।

पत्र लिख गुमराह करने का किया प्रयास

युवती के पास से एक पत्र भी मिला था, जिसमें कुछ लोगों का नाम लिख कर जवाबदेह बनाया गया। हालांकि अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि पत्र में जिसका नाम है, वह युवती के मामा और एक अन्य व्यक्ति का है और वह शमीम कुरैशी ने ही लिखा है, ताकि पुलिस का ध्यान उसकी तरफ न जाए। लेकिन अनुसंधान में सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

कांड उद्भेदन करने के लिए गठित टीम में चैनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, डीआईयू के संतोष वर्मा, महिला थाना की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, पुअनि प्रमोद कुमार को शामिल किया गया। साथ ही श्वान दस्ता का भी सहयोग लिया गया।

Bihar News: कैमूर की पहाड़ी पर धड़ से अलग मिला युवती का शव, दूसरे दिन भी नहीं मिल पाया सिर; लाश के बगल मिले पत्र में...

Bihar Cold Day Alert: बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट! जरूरी रहने पर ही घर से निकलें; इन चीजों का करें सेवन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।