तकिया पर चादर देख पति समझता रहा सो रही है पत्नी; सच्चाई का पता चला तो उड़ गए होश, कैमूर की घटना
कैमूर में एक नवविवाहिता पति को तकिया पर चादर ओढ़ाकर धोखा देकर प्रेमी संग गहने व नकदी लेकर फरार हो ...और पढ़ें

तकिया पर चादर डाल दुल्हन फरार। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पति को तकिया पर चादर ओढ़ाकर दिया धोखा।
नवविवाहिता प्रेमी संग गहने, नकदी लेकर फरार।
भभुआ थाने में पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
संवाद सहयोगी, भभुआ। कहानी फिल्मी है। शादी के महज कुछ दिनों बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पति ने इस संबंध में भभुआ थाना में प्राथमिकी कराई है। थाना में दिए गए आवेदन में पति ने बताया है कि उसकी शादी 21 अप्रैल को सोनहन थाना क्षेत्र में हुई थी।
शादी के बाद से बनाती रही बहाने
22 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को घर लेकर आया। पति के अनुसार शादी के बाद से ही पत्नी लगातार अलग-अलग बीमारी का बहाना बनाती रही।
कभी पेट दर्द तो कभी पथरी की शिकायत बताकर इलाज कराने की बात कहती थी। उसने बताया कि पत्नी के कहने पर वह उसका इलाज भी करवा रहा था।
इसी बीच पांच मई की रात पत्नी ने बिस्तर पर तकिया के ऊपर चादर ओढ़ा कर ऐसा दिखाया मानो वह सो रही हो। इसके बाद वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
आरोप है कि जाते समय महिला घर में रखे आभूषण और पांच हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दो बच्चों के साथ मायके से लापता हुई महिला
वहीं दूसरी ओर नगर निवासी एक महिला के दो छोटे बच्चों के साथ मायके से अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में महिला के पिता ने भभुआ थाना में प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना में दिए गए आवेदन में पिता ने बताया है कि उनकी बेटी करीब दस दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई हुई थी।
6 मई को उसने घर वालों से कहा कि वह बाजार जा रही है और कुछ जरूरी सामान खरीदकर थोड़ी देर में वापस लौट आएगी। महिला अपने साथ अपनी तीन वर्षीय पुत्री बिटी कुमारी तथा एक वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को भी लेकर गई थी।
देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ बता रहा था।
इसके बाद स्वजन ने रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
