विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैमूर के शिव मंदिरों में सावन की धूम, भक्तों के लिए विशेष इंतजाम

Published: Tue, 28 Jul 2026 03:26 PM (IST)

कैमूर जिले के शिव मंदिरों में सावन मास के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें सफाई, ...और पढ़ें

शिव मंदिर। फोटो जागरण

शिव मंदिर। फोटो जागरण

HighLights

  1. सावन के लिए कैमूर के शिव मंदिर पूरी तरह तैयार।

  2. माता मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्थाएँ।

  3. सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष ध्यान।

जागरण संवाददाता, भभुआ। सावन मास के आगमन को लेकर जिले के शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिरों की सफाई, सजावट व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्था की जा रही है।

शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूजा अर्चना की सामग्री से लेकर पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है।

कैमूर के प्रसिद्ध मंदिरों में तैयारी पूरी 

बता दें कि कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड में स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में अवस्थित शिवलिंग के अलावा हजारा शिवलिंग, बुढ़वा महादेव, चैनपुर के अमांव में स्थित श्री दयाल नाथ स्वामी मंदिर, रामगढ़ में बैजनाथ धाम व भभुआ नगर में डाकेश्वर महादेव मंदिर काफी चर्चित शिव मंदिर हैं।

यहां सावन माह में प्रत्येक सोमवारी के अलावा अन्य दिनों में भी बहुत भीड़ होती है। इसको देखते हुए इन मंदिरों में समितियों द्वारा सभी तरह की व्यवस्था कर दी गई है।

C-338-1-GYA1002-400271

सरैयां गांव स्थित अर्धनागेश्वर महादेव। फोटो जागरण 

भगवानपुर प्रखंड में माता मुंडेश्वरी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक लाइटों से सजावट सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

माता मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में विराजमान चतुर्मुखी महादेव के दर्शन-पूजन के लिए सावन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कांवड़ियों और शिव भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

78303859

माता मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में अवस्थित चर्तुमुखी शिवलिंग। फोटो जागरण 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में धर्मशाला, शौचालय, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा सावन को उत्सव

न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह ने बताया कि सावन माह में माता मुंडेश्वरी मंदिर आने वाले कांवड़ियों और शिव भक्तों की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

78303865

उमापुर गांव स्थित हजारा महादेव। फोटो जागरण 

उल्लेखनीय है कि इस बार सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। जो 28 अगस्त तक चलेगा। इस बीच चार सोमवार पड़ेंगे। सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त को, दूसरी सोमवारी दस अगस्त को तीसरी सोमवारी 17 को और अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को होगी।

उधर सावन माह को देखते हुए प्रशासन व पुलिस भी सतर्क है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही मंदिरों तक जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में झील की जमीन पर ग्रीन सिटी का सपना, अब 29 लोगों पर कार्रवाई की तलवार