Move to Jagran APP

अब तक 60 हजार बाहर से आए लोगों को भेजा गया गृह जिला

कैमूर। कैमूर व अन्य जिले के लोग जो देश के अन्य प्रांत में रह रहे थे सरकार के निर्देश के बाद उनको घर वापसी कराया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:23 PM (IST)
अब तक 60 हजार बाहर से आए लोगों को भेजा गया गृह जिला
अब तक 60 हजार बाहर से आए लोगों को भेजा गया गृह जिला

कैमूर। कैमूर व अन्य जिले के लोग जो देश के अन्य प्रांत में रह रहे थे सरकार के निर्देश के बाद उनको घर वापसी कराया जा रहा था। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बार्डर से ही कैमूर जिले से बस व ट्रेन के माध्यम से लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया गया। शुक्रवार की शाम तक कैमूर जिले से बस व ट्रेन के माध्यम से कुल 60 हजार नौ व्यक्तियों को उनके गृह जिला भेजा गया है। इसमें कुल 1755 बसों का उपयोग किया गया है। वहीं करीब 47 ट्रेन भी चलाकर मजदूरों को घर भेजा गया है। कैमूर जिले के रहने वाले जो बाहर से आए हुए हैं उनको क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। अब तक 68 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना-

loksabha election banner

जिले के लॉकडाउन के दौरान परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से उल्लंघन करने के मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। अभी तक लॉकडाउन अवधि में कुल 8935 वाहनों की जांच की गई। जिसमें अब तक कुल 45 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 1106 वाहनों को जब्त किया गया। इसमें 252 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1106 वाहनों से 68 लाख एक सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। 1460 लोगों का लिया गया सैंपल-

कैमूर जिले से शुक्रवार तक कुल 1460 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें से 1279 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं शनिवार तक जिले में कुल 72 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला स्तर पर कुल चार क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें 620 लोगों को रखने की क्षमता है। 163 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। प्रखंड व पंचायत स्तर मिलाकर कुल 639 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए है। जिसमें कुल 14888 लोगों को रखने की क्षमता है। कैमूर जिले में कुल 11 आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जिसमें करीब 202 लोगों को रखने की क्षमता है। कुल 33 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। प्रखंड स्तर पर ब्लॉक हेल्थ क्वारंटाइन सेंटर 13 कार्यरत है। इसमें 281 लोगों को रखने की क्षमता है। जहां 22 लोगों को रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.