मारपीट कर महिला को घर से निकाला, पहुंची थाने
कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी तकिया में शनिवार की सुबह एक महिला को उसके बच्चों के साथ पति और सास-ससुर ने मारपीट के घर से निकाल दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:20 PM (IST)
कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी तकिया में शनिवार की सुबह एक महिला को उसके बच्चों के साथ पति और सास-ससुर ने मारपीट के घर से निकाल दिया। महिला ने चैनपुर थाने में पहुंच कर शिकायत की है। महिला कबूतरी देवी पति पारन राम ने बताया कि पति और सास-ससुर के द्वारा हमेशा मारपीट की जाती है। महिला के तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट व घर से निकालने के संबंध में पीड़िता के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। मौखिक शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें