चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट में चार घायल
कैमूर। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिहरा गांव में शनिवार की सुबह बीते मुखिया के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैमूर। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिहरा गांव में शनिवार की सुबह बीते मुखिया के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती घायल हरिवंश राम ने बताया कि मुखिया का चुनाव व्यतीत होने के बाद गांव के विजय राम, नवमी राम व अमर राम आदि आए दिन घर के दरवाजे पर आकर मुखिया का चमचा आदि अप्रिय लगने वाली बात कहकर हंसते थे। इससे हरिवंश राम के घर के लोग परेशान रहते थे। शनिवार को पुन: लगने वाली बात कहने पर हरिवंश राम की पत्नी दुलारी देवी ने इसका विरोध किया। इसपर उपरोक्त लोग उन्हें मारने लगे। बीच बचाव करने जाने पर हरिवंश राम व उनके पुत्र मनोज कुमार व अखिलेश कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।