कार्यपालक सहायकों ने दिया एक दिन का मानदेय
कैमूर। जिले के सदर प्रखंड के कार्यपालक सहायक ने एक दिन का मानदेय जिला आपदा कोषांग में दिया है। जिले के 22 पंचायत के कार्यपालक सहायक व एक जिला मुख्यालय को मिलाकर एक दिन का मानदेय 600 रुपये जिला आपदा कोषांग में जमा किया है।
कैमूर। जिले के सदर प्रखंड के कार्यपालक सहायक ने एक दिन का मानदेय जिला आपदा कोषांग में दिया है। जिले के 22 पंचायत के कार्यपालक सहायक व एक जिला मुख्यालय को मिलाकर एक दिन का मानदेय 600 रुपये जिला आपदा कोषांग में जमा किया है। पंचायती राज विभाग के द्वारा नियोजित प्रखंड एक पंचायत स्तर के कार्यपालक सहायकों के द्वारा एक दिन का मानदेय देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड के कार्यपालक सहायक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुल 23 कार्यपालक सहायक ने एक दिन का मानदेय दिया है। प्रदीप ने बताया कि सदर प्रखंड से कुल 13200 रुपये का अंशदान दिया गया है।