Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिया मास्क व सैनिटाइजर

कैमूर। कोरोना से बचाव के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के बाद लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने वाले कर्मयोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम ने कई कार्य कराए। जिसका पूरे देश के लोगों ने समर्थन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 06:14 AM (IST)
पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिया मास्क व सैनिटाइजर
पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिया मास्क व सैनिटाइजर

कैमूर। कोरोना से बचाव के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के बाद लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने वाले कर्मयोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम ने कई कार्य कराए। जिसका पूरे देश के लोगों ने समर्थन किया। इसमें कैमूर जिले के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इसी कड़ी में रविवार को जैतपुर कला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकेश्वर सिंह ने भगवानपुर थाना में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों, चौकीदारों व सैप जवानों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन भी मौजूद थे। पैक्स अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत भी किया। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार की व अपने जीवन की चिता नहीं कर लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके सम्मान में कुछ भी किया जाए तो कम है।

loksabha election banner

वहीं बीडीओ व सीओ ने भी भगवानपुर थाना के सभी पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.