आग लगने से मिल सहित सामान जलकर राख
कैमूर। चांद थाना क्षेत्र के उपरवार गांव में खाना बनाने के दौरान निकली चिगारी से आग लग गई। जिसमें मिल सहित अनाज व ट्रैक्टर जलकर राख हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 09:14 PM (IST)
कैमूर। चांद थाना क्षेत्र के उपरवार गांव में खाना बनाने के दौरान निकली चिगारी से आग लग गई। जिसमें मिल सहित अनाज व ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रामचेला बिद के यहां दोपहर में खाना बनाते समय निकली चिगारी से अचानक आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझते तबतक आग घर से निकलकर मिल में पहुंच गई। आग लगने से घर एवं मिल में रखे अनाज टै्क्टर चारपाई आदि जल गए। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मुखिया सुरेंद्र प्रसाद ने प्रशासन से पीडित रामचेला बिद की मदद करने की मांग की है। आग पर ग्रामीण बडी मशक्कत से काबू पाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें