Move to Jagran APP

भभुआ नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोग हुए दंडित

कैमूर। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन सख्त दिख रहा है। प्रशासनिक पदाधिकारियों के सख्त रवैया से अब भभुआ नगर में लॉकडाउन का अनुपालन लोग कर रहे हैं। जिन लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाया जा रहा है उन्हें पदाधिकारियों द्वारा दंडित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:07 AM (IST)
भभुआ नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोग हुए दंडित
भभुआ नगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोग हुए दंडित

कैमूर। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन सख्त दिख रहा है। प्रशासनिक पदाधिकारियों के सख्त रवैया से अब भभुआ नगर में लॉकडाउन का अनुपालन लोग कर रहे हैं। जिन लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाया जा रहा है उन्हें पदाधिकारियों द्वारा दंडित किया जा रहा है। शनिवार की सुबह से ही प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस जवान लॉकडाउन का अनुपालन कराने को लेकर काफी सख्त दिखे। नगर के एकता चौक पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव व पुलिस जवानों ने कई बाइक चालकों को पकड़कर उन से बाहर निकलने का कारण पूछा। जिनके द्वारा कोई कार्य नहीं बताया गया उन्हें सड़क पर ही उठक बैठक कराया गया। इसी दौरान पुलिस जवानों ने सुबह और शाम में खुली पान और चाय की दुकानों पर पहुंच कर दुकानदारों को उठक बैठक कराया और दुकान बंद करा दी। सुबह शाम सब्जी मंडी और एकता चौक पर हो रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा वार्ड वार सब्जी की बिक्री ठेला के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को ठेला पर सब्जी बेचने वालों को वार्ड आवंटन कर दिया गया। जो शनिवार को अपने-अपने आवंटित वार्ड में सब्जी बिक्री करने पहुंचे। इसके चलते शनिवार की सुबह और शाम सब्जी मंडी में भीड़ भी नहीं दिखी। इसी तरह नगर के वार्डों में भी लोगों को नहीं निकलते देखा जा रहा है। पुलिस की सख्ती से अब वहीं बाजार में दिख रहे हैं जिन्हें किराना या मेडिकल स्टोर पर जाना हो। भभुआ थाना क्षेत्र के गांवों में भी लॉकडाउन पूर्व की अपेक्षा अधिक सफल है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.