विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मात्र ₹8 लाख में मिल जाएंगे ₹20 लाख के कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए भारी सब्सिडी दे रही बिहार सरकार

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

कैमूर में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर और ड्रोन पर ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. कैमूर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए योजना शुरू।

  2. 1200 किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर का लाभ।

  3. किसानों को पहली बार ड्रोन खरीद पर भी सब्सिडी।

जागरण संवाददाता, भभुआ। सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना के तहत जिले के किसान अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों का वितरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर, ग्राम स्तर पर कृषि बैंक की स्थापना कर उसके संचालन के लिए अनुदानित पर कृषि यंत्रों का क्रय कर सकेंगे।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में योजना के तहत 1200 किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराएं जाएंगे। अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इस संबंध में अकरम अंसारी उप निदेशक कृषि अभियंत्रण ने बताया कि जिले में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना 2026-27 के अंतर्गत स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, घटक चार के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना, घटक छह के अंतर्गत कृषि बैंक की स्थापना की जाएगी।

जिले के किसानों को पहली बार ड्रोन की खरीद करने का विभाग के द्वारा लक्ष्य दिया गया है। उप निदेशक कृषि अभियंत्रण ने कहा कि जिले के किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए सरकार अनुदान पर विभिन्न प्रकार के यंत्र उपलब्ध करा रही है।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन योजना 2026-27 के तहत किसानों काे 86 प्रकार के कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराएं जाएंगे।

फ्लेक्सी फंड के तहत स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना पर 20 लाख की लागत पर 12 लाख का अनुदान, घटक संख्या चार के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना पर 10 लाख की लागत पर चार लाख अनुदान, घटक संख्या छह कृषि यंत्र बैंक की स्थापना पर दस लाख की लागत पर आठ लाख का अनुदान, कृषि ड्रोन की खरीद पर भी किसानों को अनुदान देय है।

जिले में पहली बार ड्रोन की खरीद पर किसानों को अनुदान उपलब्ध होगा। योजना के तहत सभी वर्ग के किसानों को लक्ष्य निर्धारित कर लाभ दिया जाएगा।

योजना से सामान्य वर्ग के 653, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 255, अनु.जाति 226, अनु. जन जाति के 66 किसानों सहित 1200 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य है। कस्टम हायरिंग सेंटर से किसानों को किराया पर उनकी आवश्यकता के अनुसार यंत्र मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- बक्सर: बिना 1 रुपया खर्च किए 73 बच्चों के दिल का सफल ऑपरेशन, 'बाल हृदय योजना' दे रही नया जीवन