जयंती पर याद किए गए विनोबा भावे
प्रखंड के विनोबानगर गांव में शुक्रवार को विनोबा भावे की जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 03:03 AM (IST)
कैमूर। प्रखंड के विनोबानगर गांव में शुक्रवार को विनोबा भावे की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विनोबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जीवन में अमल करने का फैसला लिया गया। मौके पर संगीत का भी आयोजन किया गया। जयंती का आयोजन सर्वोदय सहयोग समिति के तत्वावधान में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विनोबा जी समाज में समानता लाने के लिए पद यात्रा के दौरान सन 1950 में यहां आए थे। तब से इस गांव का नाम विनोबानगर पड़ा। इस मौके पर राम भरत राय, विनोद पासवान, कपिल मुनी, अलाउद्दीन आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें