नगर स्थित जिला कार्यालय में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भभुआ नगर व प्रखंड के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव का कार्य पर्यवेक्षक प्रदीप रंजन व चुनाव पदाधिकारी मनोहर सिंह पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव कार्य में पहले प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दाउ जी पटेल ने लियाकत अंसारी का प्रस्ताव लाया। जिसमें सभी पंचायत अध्यक्षों ने समर्थन किया। वहीं नगर अध्यक्ष के चंद्रप्रकाश आर्य ने इरशाद अहमद के नाम का प्रस्ताव लाया। जिन्हें भी सभी ने सर्वसम्मति से चुना। इसकी घोषणा पर्यवेक्षक व चुनाव पदाधिकारी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश आर्य, अजय पटेल, मनीष सिंह, कामेश्वर पासवान, सीता सिंह, अजय सिंह, ज्ञांती देवी, रामानंद सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुदामा चौरसिया आदि उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप