छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने नप के कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए।
छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने नप के कर्मचारियों के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिए। नप सभापति प्रतिनिधि बबलू तिवारी के नेतृत्व में नप के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपसभापति प्रतिनिधि मो. शाहरूख, पार्षद उत्तम चौरसिया, रामेंद्र कुमार आकाश, पूर्व सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य, स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार व नप के जेई राहूल सिंह आदि ने नगर के राजेंद्र सरोवर, बाबा जी पोखर, ब्रह्मचारी पोखर, पूर्व पोखर सहित सुअरा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने जेई को घाटों की सीढि़यों की मरम्मत, घाटों के आसपास के कूड़ा कचरा को हटाने, बिजली व सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने के साथ तालाबों में सुरक्षा संकेतों को लगाए जाने का निर्देश दिया।