बाइक पलटने से युवक घायल, रेफर
भभुआ-मोहनियां पथ पर सुखपाल गली के सामने रविवार को एक युवक बाइक सहित गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन कुछ देर बाद स्थिति गंभीर देख शाम में उसे रेफर कर दिया गया।
भभुआ-मोहनियां पथ पर सुखपाल गली के सामने रविवार को एक युवक बाइक सहित गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन कुछ देर बाद स्थिति गंभीर देख शाम में उसे रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी राजेंद्र राम का पुत्र अभिषेक कुमार बाजार में बाइक से किसी कार्य से निकला था। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। बाइक चलाने के दौरान उसे चक्कर आने लगा और बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह सड़क पर ही काफी तेज गति में गिर गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी स्थिति में सुधार होते नहीं देख चिकित्सकों ने शाम में बनारस के लिए रेफर कर दिया गया।