Move to Jagran APP

मंदिरों में बढ़ रही भीड़

भभुआ शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। दूसरे दिन भी घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 11:55 PM (IST)
मंदिरों में बढ़ रही भीड़
मंदिरों में बढ़ रही भीड़

भभुआ : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। दूसरे दिन भी घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना हुई। घरों में लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। वहीं मां मुंडेश्वरी धाम में भी कई श्रद्धालुओं ने जाकर पूजा पाठ किया। शुक्रवार को मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि देखी गई। मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। लाइन में खड़ा श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उनकी बारी आने पर ही मंदिर में प्रवेश किए और मां का दर्शन किए। श्रद्धालु लाइन में खड़ा रहने के दौरान मां मुंडेश्वरी की जय, सच्चे दरबार की जय आदि का जयकारा लगा रहे थे। उधर भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में बनाए गए पंडालों में भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है। पंडालों में पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण व पुरे दिन बज रहे देवी गीतों से वातावरण भक्मिमय बना हुआ है। भभुआ नगर के देवी जी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर के अलावा गांव में काली मां के मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा होगी। मां चंद्रघंटा को परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है। मां चंद्रघंटा की पूजा और उपासना से साहस और निडरता में वृद्धि होती है। हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से सौम्यता और विनम्रता में भी वृद्धि होती है। विधि पूर्वक पूजा करने से मां अपने भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करती हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से रोग से भी मुक्ति मिलती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.