बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की हो रही जांच
प्रखंड के बड़ौरा पंचायत के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित आंटडीह पर प्रशासन सतर्क है। यहां किसी तरह की अन्य आपदा लोगों के साथ न हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।
प्रखंड के बड़ौरा पंचायत के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित आंटडीह पर प्रशासन सतर्क है। यहां किसी तरह की अन्य आपदा लोगों के साथ न हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। मंगलवार को मेडिकल टीम के पदाधिकारी वहां पहुंच सभी गांव वालों के स्वास्थ्य की जांच किए तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएं। यह कैंप विद्यालय परिसर में ही लगा हुआ है। जहां पर रात दिन सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। नाव से मेडिकल टीम के अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आंटडीह पहुंचे। जिसमें चार एएनएम भी हैं। डॉ. रामेश्वर दुबे भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे थे। मेडिकल टीम के प्रभारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।