टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
कुदरा बाजार व रामपुर गांव के बीच दुर्गावती नदी पर जन सहयोग से निर्मित छलका पुल पर सोमवार को अपराह्न में एक टेंपो पलट गया। जिसके चलते उस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
कुदरा बाजार व रामपुर गांव के बीच दुर्गावती नदी पर जन सहयोग से निर्मित छलका पुल पर सोमवार को अपराह्न में एक टेंपो पलट गया। जिसके चलते उस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें एक किशोरी समेत चार महिलाओं को ज्यादा चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए कुदरा पीएससी में लाया गया। घायलों में दो महिलाओं की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। घायलों में कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव के राजेंद्र राम की पत्नी उर्मिला देवी, स्व. लाल मुनी राम की पत्नी लीलावती कुंवर, वशिष्ठ राम की पत्नी रामरति देवी तथा गोखुल पुर गांव के अमरदेव ¨सह की 16 वर्षीया पुत्री अंजना कुमारी शामिल बताई गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग टेंपो पर सवार होकर कुदरा बाजार से प्रखंड के दक्षिणी हिस्से में मौजूद अपने गांवों को जा रही थीं। इसी दौरान नदी के छलका पुल पर चढ़ते ही टेंपो पलट गया। जिसके चलते उस पर सवार कई लोग घायल हो गए। टेंपो पर अधिकांश महिलाएं ही सवार थीं, इसलिए घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। बताते चलें की कुदरा बाजार के पास नदी पुल की सख्त जरूरत होने के बावजूद अभी तक सरकार द्वारा उसे नहीं बनाया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को जन सहयोग से छलकानुमा नदी पुल बनाकर जिले के दक्षिणी क्षेत्र के गांवों से कुदरा बाजार आना जाना पड़ता है। हालांकि छलका पुल की चौड़ाई कम होने और उसके किनारों पर रे¨लग नहीं होने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटते रहती हैं, जिनमें अब तक कई लोग हताहत हो चुके हैं।