14 वार्डों में मिलने लगा फ्लोराइड मुक्त पानी
संवाद सहयोगी, भभुआ: जिला के कई वार्डों में फ्लोराइड युक्त पानी से लोगों को प्यास बुझानी पड़ती थी।
संवाद सहयोगी, भभुआ: जिला के कई वार्डों में फ्लोराइड युक्त पानी से लोगों को प्यास बुझानी पड़ती थी। इसके लिए विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था। जिसकों चिह्नित कर एकरारनामा किया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा लोगों को फ्लोराइड मुक्त पानी पिलाने का हर प्रयास किया जा रहा है। पीएचईडी विभाग की माने तो जिले में कुल 215 वार्ड में फ्लोराइड युक्त पानी है। जिससे वहां के लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने को विवश हैं। पीएचईडी विभाग के अनुसार 63 वार्डो का एकरारनामा हुआ है। जबकि 42 वार्डों में पानी को शुद्ध करने के लिए एनओसी ले लिया गया है और 25 वार्डों में पानी को फ्लोराइड से मुक्त कराने का कार्य चल रहा है। जिले के सभी जगहों के पानी का लैब में जांच की गई थी। जिसमें 215 वार्डों में फ्लोराइड युक्त पानी मिला था। विभाग की मानें तो समय-समय पर फ्लोराइड युक्त पानी की जांच की जाती है। वर्तमान में 14 वार्डों में फ्लोराइड मुक्त यानी शुद्ध पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। समय- समय पर जांच के क्रम में यह बात उभर कर सामने आती है की कई जगहों पर फ्लोराइड की मात्रा कम हो जाती है, बढ़ जाती है या खत्म हो जाती है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी-
समय-समय पर पानी की जांच कराई जाती है। जहां पर फ्लोराइड युक्त पानी का पता चलता है वहां पर लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का हर प्रयास किया जाता है।
मो. शम्मी अख्तर, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी
---
प्रखंडवार हुए एकरारनामा पर एक नजर-
प्रखंड एकरारनामा
भभुआ - 11
भगवानुपर - 9
चैनपुर - 20
कुदरा - 8
मोहनियां- 6
नुआवं- 5
चांद- 2
दुर्गावती - 2