मुजान गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हुई फायरिग
कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजान गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपी
कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजान गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान शनिवार को एक पक्ष द्वारा फायरिग करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पूर्व शुक्रवार की रात भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों में अवध नारायण तिवारी के पुत्र दीपक तिवारी, रंजन तिवारी व धर्मेंद्र तिवारी, श्याम नारायण तिवारी के पुत्र संजय तिवारी व संजय तिवारी के पुत्र रोशन तिवारी का नाम शामिल है। जिनका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजान गांव में अवध नारायण तिवारी व बच्चा तिवारी इत्यादि के बीच पहले से विवाद चल रहा है। जिसमें शनिवार को फायरिग हुई। जिसमें किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के उक्त लोग घायल हुए। घायल धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके घर की महिलाओं का विपक्षियों द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई। पुन: शनिवार को वे लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी बच्चा तिवारी, दीपक तिवारी इत्यादि द्वारा फायरिग कर दी गई। जिसमें उनके साथ परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां के थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। हवा में फायरिग हुई है। शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।