कैमूर में सड़क हादसों के घायलों का 16 अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज, 1.5 लाख तक कैशलेस सुविधा
कैमूर जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब 16 चिह्नित अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

घायलों का होगा मुफ्त इलाज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
कैमूर में सड़क दुर्घटना घायलों का मुफ्त इलाज होगा।
16 अस्पतालों में डेढ़ लाख तक कैशलेस सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत त्वरित चिकित्सा उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगाें का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। इलाज किए जाने के लिए कैमूर में 16 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। इनमें दस सरकारी व छह निजी अस्पताल शामिल है। घायल लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ललित राही ने बताया कि प्रधान मंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
डेढ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
उन्होंने बताया कि वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को योजना के तहत सूचीबद्ध निजी व सरकारी अस्पतालों में दुर्घटना की तिथि से सात दिनों की अवधि तक अधिकतम डेढ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए घायल व्यक्ति को अग्रिम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ पांच सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी घायलों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि घायल आर्थिक अभाव के कारण घायल के उपचार में देरी नहीं हो।
कैसे मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा
सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल 112 नंबर सूचना देकर घायल व्यक्ति को नजदीक सूचीबद्ध अस्पताल पहुंचाना होगा। अस्पताल में घायल को भर्ती का तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा और टीएमएस 2.0 पोर्टल पर ट्रीटमेंट आईडी बनाई जाएगी। साथ ही दुर्घटना से संबंधित जानकारी पुलिस के ई-डीएआर सिस्टम को भी भेजी जाएगी।
पुलिस पदाधिकारी दुर्घटना में वाहन की संलिप्तता तथा पीड़ित की पहचान का सत्यापन करेंगे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन निजी अस्पतालों में होगा इलाज
- रीना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल
- आरके इंस्टीयूट आफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च
- प्रकाश हॉस्पिटल
- शांति नेत्रालय
- न्यू आर एस हॉस्पिटल
- माता भाग्यमानी देवी हॉस्पिटल
यह भी पढ़ें- बिहार के राशन कार्डधारियों को राहत, अब घर बैठे करा सकेंगे राशन कार्ड की ई-केवाईसी; समझें तरीका
