सड़क दुर्घटना में चार घायल
कैमूर। भभुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर रविवार की शाम व सोमवार की सुबह हुई सड़क
By Edited By: Published: Mon, 21 Mar 2016 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2016 05:32 PM (IST)
कैमूर। भभुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर रविवार की शाम व सोमवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नगर के वार्ड नम्बर दो निवासी चंद्रभान सिंह घर जाने के क्रम में बाइक से गिरकर घायल हो गये। इसी प्रकार कोहारी गांव निवासी अप्पू पासवान व शंकर गोड़ शाम को भभुआ से घर जाने के क्रम में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ नगर के वार्ड नम्बर 23 निवासी पंकज कुमार घर से बाजार आने के क्रम में सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक से गिरकर घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें