महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने वाले चार गिरफ्तार
जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में गुरुवार को पट्टीदारों द्वारा लाठी-डंडा से पीटकर सुरेश बिद की पत्नी कमली देवी की हत्या कर दी गई। तब वह अपने गौशाला के पास जमीन पर उपला पाथ रही थी। इसी दौरान चार लोग आए और घेर कर लाठी-डंडा से मारने लगे।
जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में गुरुवार को पट्टीदारों द्वारा लाठी-डंडा से पीटकर सुरेश बिद की पत्नी कमली देवी की हत्या कर दी गई। तब वह अपने गौशाला के पास जमीन पर उपला पाथ रही थी। इसी दौरान चार लोग आए और घेर कर लाठी-डंडा से मारने लगे। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में अखिनी गांव के ही गया बिद, जुगुल बिद, राम अवतार बिद व सुमेर बिद पर हत्या करने का परिजनों ने आरोप लगाया था। घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नुआंव थाना की पुलिस छापेमारी करने लगी। इसी क्रम में जुगुल बिद व सुमेर बिद को शुक्रवार को बक्सर-मोहनियां पथ पर पंजरांव पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में अन्य दो के बारे में बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गया बिद व राम अवतार बिद को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने शुक्रवार को पुलिस सभाकक्ष आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस मौके पर नुआंव थाना के थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह भी उपस्थित थे।