Move to Jagran APP

आकर्षण का केंद्र बने रहे विदेशी खिलाड़ी

रामगढ़ प्रखंड के राजेंद्र नगर देवहलिया नव भारत उच्च विद्यालय का खेल मैदान विदेशी खिलाड़ियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 02:48 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 02:48 PM (IST)
आकर्षण का केंद्र बने रहे विदेशी खिलाड़ी
आकर्षण का केंद्र बने रहे विदेशी खिलाड़ी

कैमूर: रामगढ़ प्रखंड के राजेंद्र नगर देवहलिया नव भारत उच्च विद्यालय का खेल मैदान विदेशी खिलाड़ियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रविवार को पहली बार नाइजीरिया के दो खिलाड़ी यूरेन व रेनिस के पदार्पण से खेल मैदान गुंजायमान हो गया था। इन दोनों खिलाड़ियों के पहुंचने की सूचना को ले खेल मैदान पर दर्शक दोपहर बाद ही जमा होने लगे थे। दोनों खिलाड़ी बिहार इलेवन की ओर से खेल मैदान पर उतरे थे। दोनों खिलाड़ी के प्रतिभा के लोग कायल हो गए थे। खेल के मध्यांतर के बाद यह संवाददाता ने जब उनके इस धरती पर पदापर्ण की जानकारी लेना चाहे तो ये यहां की भाषा से हिचके लेकिन हिन्दी कुछ बोल पा रहे थे। लोगों को अपनी भाषा में धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां की आबोहवा बहुत अच्छी है, लोग भी अच्छे हैं। यूरेन व रेनिस ने कहा कि लखनऊ के क्लब में हम दोनों खेलते हैं। वहां से ही चयनित होने के बाद कहीं राज्य में खेलने जाना होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.