फसल अवशेष जलाने के मामले में चार किसानों पर हुई प्राथमिकी
कैमूर। जिले के खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेष जलाने के मामले में चार किसानों को पकड़ा गया है। इस मामले में चारों किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा उनका रजिस्ट्रेशन लॉक कर दिया गया है।
कैमूर। जिले के खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेष जलाने के मामले में चार किसानों को पकड़ा गया है। इस मामले में चारों किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा उनका रजिस्ट्रेशन लॉक कर दिया गया है। अब इन किसानों को तीन वर्ष तक योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ललिता प्रसाद ने बताया कि कैमूर जिले के तीन प्रखंड कुदरा, मोहनियां व नुआंव के चार किसान निर्देश के बावजूद भी फसल के अवशेष को खेतों में जलाने का काम किए। इसमें कुदरा प्रखंड क्षेत्र के देवराढ़ कला खुर्द गांव के परमवीर सिंह, भोला सिंह जबकि मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के अविनाश कुमार सिंह व नुआंव प्रखंड के चंडेश गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी शामिल हैं। इन चारों किसानों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएओ ने कहा कि इनका रजिस्ट्रेशन लॉक कर दिया गया है। इन्हें अगले तीन वर्ष तक विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।