मानव भारती में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
पेज पांच- फोटो नंबर- 41 42 जासं भभुआ जिले के चांद प्रखंड के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। जिसमें प्रथम द्वितीय व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें
जिले के चांद प्रखंड के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें आठ सौ मीटर दौड़ में तक्षशिला ग्रुप की शुभम सोनी, चार सौ मीटर की दौड़ में विक्रमशीला ग्रुप के सुनील यादव, शॉटपुट में पंचशील ग्रुप की नैन ज्योति ने प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा तक्षशीला के फैजान खां, विक्रमशीला के तेजस कुमार, शुभम सोनी, गौरंग तिवारी, चैतन्य कुमार, अंकित पटेल, आशुतोष यादव आदि विभिन्न ग्रुप के प्रतिभागियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा बालिकाओं में आभा कुमारी, खुशबू कुमारी, आरची सिंह, सरिका कुमारी, रिया तिवारी, पलक पटेल, शिवांगी मिश्रा, अंशु कुमारी, पलक सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए चार ग्रुप बनाए गए थे। जिसमें नालंदा हाउस, तक्षशीला, विक्रमशीला, पंचशील और लक्ष्मीबाई हाउस था। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव धनंजय पांडेय, प्राचार्य विकास कुमार पांडेय व व्यवस्थापक विवेक कुमार पांडेय ने सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।