भगवानपुर में तेजी से हो रही हरे पेड़ों की कटाई
संवाद सूत्र भगवानपुर भगवानपुर में सोन नहर कैनाल के दोनों तरफ वन विभाग के द्वारा लगाए गए पेड़ों में अधिकांश शीशम के पेड़ हैं। जिसे ठंड की रात में चोर काट कर ले भागे। आसपास के लोगों ने बताया कि अभी तत्काल भ
भगवानपुर में सोन नहर कैनाल के दोनों तरफ वन विभाग के द्वारा लगाए गए पेड़ों में अधिकांश शीशम के पेड़ हैं। जिसे ठंड की रात में चोर काट कर ले भागे। आसपास के लोगों ने बताया कि अभी तत्काल भगवानपुर से जैतपुर जाने वाले नहर कैनाल के उत्तर दिशा में कई पेड़ रात्रि में आरा से काटकर गिराए गए थे। उसमें कई पेड़ का शेष भाग चोर ले गए हैं। जबकि इस इलाके में शीशम का पेड़ बहुत काफी था। लेकिन धीरे-धीरे सभी शीशम के पेड़ चोर काट ले गए। लोगों ने बताया कि अगर गरीब आदमी जलावन के लिए थोड़ा सा लकड़ी ले कर आता है तो उस पर वन विभाग वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करता है। लेकिन काफी मजबूत व महंगा शीशम का पेड़ काटकर चिरान मशीन तक पहुंच जाता है, उसके बाद भी वन विभाग के वनरक्षी वनपाल आदि पदाधिकारी को कोई फिक्र नहीं होती। लोगों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री जन जीवन हरियाली के लिए व वातावरण को संतुलित करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इस अभियान पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन जो वृक्ष बड़े हो चुके हैं उसकी रक्षा नहीं हो पा रही है।