महिला के घायल होने में जाली नोट चलाने के मामले का खुलासा
कैमूर। थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद में एक महिला की पिटाइ
कैमूर। थाना क्षेत्र के अखलासपुर पटिया गांव में शनिवार को आपसी विवाद में एक महिला की पिटाई के दौरान जाली नोट चलाने के मामला का खुलासा हुआ। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खलासपुर पटिया निवासी राकेश बिंद ने बताया कि उसके बड़े भाई राजेश बिंद की पत्नी चिंता देवी ने शनिवार की दोपहर अपने पुत्र को बगल के दुकान पर फर्जी नोट देकर चलाने का कार्य न करने के लिए डाटा। इससे नाराज होकर सौ का फर्जी नोट चलाने का कार्य करने वाले सुनील, राजा, पुकार आदि ने चिंता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। राकेश बिंद की माने तो पुलिस अब भी छापामारी करे तो जाली नोट बरामद हो सकता है। घटना की सूचना भभुआ थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।