Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण व सफाई जरुरी

मोहनियां। रविवार को पदाधिकारियों का दल स्थानीय प्रखंड के दादर गांव का भ्रमण कर पर्यावरण

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:04 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण व सफाई जरुरी
पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण व सफाई जरुरी

मोहनियां। रविवार को पदाधिकारियों का दल स्थानीय प्रखंड के दादर गांव का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। मोहनियां के एसडीएम शिवकुमार राउत, बीडीओ अजय कुमार ¨सह, सीओ राकेश कुमार ¨सह, पीओ जितेंद्र कुमार, जेई इकबाल अंसारी इत्यादि दादर गांव पहुंचे। पदाधिकारियों ने बीते माह दादर गांव में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। इसके बाद घर घर घूम कर लोगों को पौधों की सुरक्षा के साथ-साथ शौचालय निर्माण कराने का संदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि बीते माह जिलाधिकारी की पहल पर दादर गांव में अभियान चलाकर वृक्षारोपण कराया गया था। इसमें हर घर के लोगों ने अपने अपने घर व अगल बगल में पौधारोपण किया। निरीक्षण के दौरान पौधों के रखरखाव से संबंधित ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो वृक्ष लगाए गए हैं उनकी हिफाजत करना जरूरी है। तभी यह अभियान सफल होगा। इसके अलावा ग्रामीणों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण कराने के लिए जागरुक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया की 30 सितंबर को मोहनियां प्रखंड को ओडीएफ घोषित करना है। जिसको लेकर सभी पंचायतों के हर वार्ड में तेजी से शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीण जागरूक होकर अपने अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराएं।यह सम्मान से जुड़ा हुआ मुद्दा है। महिलाओं को बाहर में शौच को जाने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.