आठ माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आए फरार प्रेमी युगल
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ से आठ माह बाद फरार हुए दो प्रेमी युगल को पुलिस ने शनिवार की रात बरामद कर लिया। दोनों कोर्ट में शादी कर एक दूजे के हो गए हैं। पुलिस दबिश के कारण दोनों प्रेमी युगल रामगढ़
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ से आठ माह बाद फरार हुए दो प्रेमी युगल को पुलिस ने शनिवार की रात बरामद कर लिया। दोनों कोर्ट में शादी कर एक दूजे के हो गए हैं। पुलिस दबिश के कारण दोनों प्रेमी युगल रामगढ़ थाना पहुंचे। जिनको पुलिस लेकर मेडिकल जांच करा रही है। दोनों प्रेमी युगल कुंदन चौरसिया व शिवानी कुमारी है। जो बालिग बताए जा रहें हैं। बता दें कि बीते जुलाई माह में दोनों प्रेमी युगल रामगढ़ से फरार हो गए थे। तब लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया था। जिसमें कुंदन चौरसिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी। इसी बीच दोनों प्रेमी युगल पुलिस दबिश के कारण थाने में हाजिर हो गए। जिनका मेडिकल चेकअप कराया गया। थानाध्यक्ष नेयाज अहमद ने पूछे जाने पर बताया कि फरार दोनों प्रेमी युगल पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। दोनों कोर्ट में शादी भी कर लिए हैं। 164 के बयान के बाद ही इस दिशा में कुछ कार्रवाई की जाएगी।